डायबिटीज में चाय के नुकसान, जान ले वरना पछताओगे

डायबिटीज में चाय के नुकसान, जान ले वरना पछताओगे

डायबिटीज में चाय के नुकसान, जान ले वरना पछताओगे

यदि आप डायबिटीज के रोगी है तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी सहायक है। इस बीमारी में लंबे समय तक ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ा होता है। जिसकी वजह से पेशेंट को बार-बार टॉयलेट जाना, भूख-प्यार अधिक लगना जैसी समस्याओं से सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें बॉडी में पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं होता और अगर ये स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो पेशेंट को कई अन्य बीमारियां होने की संभावना भी बन जाती है। इस बीमारी में मरीज को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

साथ ही डायबिटीज के दौरान ना केवल बहुत सी दवाएं लेनी होती है, बल्कि अपने खान-पान और बहुत सी चीज़ों का भी परहेज करना पड़ता है। ऐसे में डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए हम आपके लिए कुछ हर्बल चाय लेकर आए हैं। जिसमें हम आपको ऐसी चाय के बारे में बताएंगे, जो इंसुलिन को प्रबंधित करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने का काम कर सकती है। तो चलिए आइए जानते हैं इन हर्बल चाय के बारे में जो डायबिटीज से लड़ने में आपकी मदद कर सकती है।

डायबिटीज बढ़ने के लक्षण

बहुत से लक्षण है जो हमें ये संकेत देते हैं कि हमारे शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ गई है जैसे कि नॉर्मल से बहुत अधिक प्यास और भूख लगना, आंखों में धुंधलापन होना, अधिक थकान होना, चिड़चिड़ापन होना, चोट लगने पर जल्दी ठीक ना होना।

डायबिटीज को कंट्रोल में करने के लिए चाय 

डायबिटीज में शुगर लेवल को काबू में रखने के लिए बेहद जरूरी होता है, क्योंकि रक्त में ग्लूकोज का लेवल बढ़ने से कई तरह की गंभीर बीमारियों जैसी किडनी खराब होना, हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का खरबा बढ़ जाता है। इस खबर में हम आपको कुछ हर्बल चाय के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को काबू रख सकते हैं।

  1. ब्लैक टी – ब्लैक टी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है, जिन पौधे से काली चाय का उत्पादन होता है, उनमें थेफ्लेविन्स और थेरुबिगिन्स सेमत कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। आप दिन में 2 बार पी सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि जल्दी स्वस्थ होने के चक्कर में अधिक चाय ना पिएं।
  2. गुड़हल की चाय – शुगर पेशेंट के लिए गुड़हल की चाय पीना चाहिए। इसमें पॉलीफेनोल्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंथोसायनिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। स्वास्थय विशेषज्ञों की माने तो, गुड़हल की चाय के जरीए न सिर्फ इंसुलिन हार्मोन का बैलेंस ठीक होता है, बल्कि शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
  3. दालचीनी की चाय – दालचीनी का इस्तेमाल लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि, यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। रोजाना इस चाय का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा कम होता है। इसके अलावा ये चाय हमारे हार्ट को भी हेल्दी बनाती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों बहुत से लोग ऐसे हैं जो चाय पीने के बहुत शौकिन है और डायबिटीज की वजह से चाय नहीं पी पाते हैं। तो इसलिए आज का हमारा आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिए था। हम आशा करते हैं आपको हमारे लेख में दी गई जानकारी पसंद आई होगी। अगर आप डायबिटीज से जुड़ी जानकारी पाना चाहते हैं तो हमें कमेंट में कमेंट लिख बता सकते है।

AgVa द्वारा आपको INSUL से अपडेट रखने के लिए हमें  Twitter और Facebook पर फॉलो करें।