इन 6 कारणों से पहचाने डायबिटीज!

इन 6 कारणों से पहचाने डायबिटीज!

इन 6 कारणों से पहचाने डायबिटीज!

हम सभी जानते हैं कि डायबिटीज लगतारा एक गंभीर बीमारी बनती जा रही हैं। इसके मरीज़ो की संख्या में भी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। डायबिटीज आपको अंदर से धीरे-धीरे खोखला कर सकती है। इसे धीमी मौत भी कहा जाता है। कई लोगों ने आपको डायबिटीज से बचने के लिए कुछ सुझाव और उपाय भी बताएं होंगे, इसलिए हम आपको बता दें कि डायबिटीज का बेहतर इलाज सिर्फ खानपान में बदलाव और रोजाना की गई एक्सरसाइज से कंट्रोल किया जा सकता है।

साथ ही, इंडियन डायबिटीज फेडरेशन के अनुसार भारत में करीब 7 करोड़ लोग डायबिटीज से जुझ रहे हैं। डायबिटीज एक ऐसी समस्या है जो हमारे शरीर में और कई बीमारियों को जन्म लेने में मदद करती है। बस तभी से हम एक ऐसी जिंदगी जीने लगते हैं जिसमें कोई मज़ा नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको डायबिटीज के कुछ कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पहचान कर तुरंत इलाज शुरू कर सकते हैं।

डायबिटीज के कारण 

1 अधिक मीठा खाना

अधिक मीठे का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि मीठा खाने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है।

2 पानी की कमी

हमारे शरीर में पानी की कमी के कारण शुगर लेवल बढ़ सकता है जो डायबिटीज को न्योता देता है।

3 मोटापे की समस्या

मोटापा भी डायबिटीज का एक सबसे बड़ा कारण है। जी हां, वजन बढ़ने से हमारे शरीर में बीमारियां अपना घर बनाने लगती है और इसमें से डायबिटीज भी एक है।

4 व्यायाम न करना

व्यायाम न करने से शरीर मेंं  इंसुलिन का लेवल बढ़ जाता है और डॉक्टर भी रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं।

5 नींद कम लेना या ठीक से नींद ना आना

जैसा की आज की व्यस्त जीवन शैली में हम लोग देर तक जागते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं जिसकी वजह से हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती है और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी के शिकार होने लगते है।

6 अन्हेल्दी डाइट लेना

आजकल हर किसी की जीवनशैली ऐसी हो गई है कि वे एक दिन भी बाहर तला-भूना खाना खाएं बगैर नहीं रह सकते हैं। जी हां, जंग फूड खाना, तला-भुना खाना भी डायबिटीज कारण बनता है और देर से खाना खाने से भी इसका खतरा बढ़ जाता है लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि डायबिटीज बच्चों को भी चपेट में ले रहा है, क्योंकि आजकल के बच्चों को बाहर का जंग फूड ही पसंद आता है  जिसकी वजह से उनके शरीर में वसा जमा होने लगता है। साथ ही बच्चे अधिक मीठा खाते हैं फिर वे मिठाई हो या चॉकलेट इससे उनके शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, इसलिए खासकर बच्चों की हेल्द का ध्यान रखना जरूरी है।

निष्कर्ष 

आज हमने अपने वेबसाइट में डायबिटीज होने के मुख्य कारणों के बारे में बात की है जिसे पढ़कर आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर सकते हैं और समय रहते डायबिटीज की जांच करवाकर इससे मुक्ति पा सकते हैं। साथ ही अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आई हो तो हमें कमेंट में लिखकर जरूर बताएं और इस जानकारी को अन्य लोगों के साथ भी शेयर करें। ये अवश्य ध्यान रखें कि डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।